शेयर मार्केट अपडेट 17 जनवरी: कमजोर ग्लोबल मार्केट के संकेतो के चलते मार्केट सतर्क स्तर पर खुला, रिलायंस के शेयर में दिखी तेजी…

शेयर बाजार

Share Market Live Updates 17 January:कमजोर ग्लोबल संकेतों के चलते आज शेयर मार्केट की शुरुआत सतर्क रही। सेंसेक्स 26 अंक ऊपर 77069 पर खुला। जबकि, निफ्टी 34 अंकों के नुकसान के साथ 23277 पर। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 345 अंक नीचे 76697 पर आ गया। दूसरी ओर निफ्टी भी 98 अंकों की गिरावट के साथ 23213 पर आ गया। तिमहाी नतीजों के बाद रिलायंस के शेयरों में 3 फीसद से अधिक की तेजी है। जबकि, इन्फोसिस में 4.59 पर्सेंट की भारी गिरावट।

 

ग्लोबल मार्केट में कमजोरी के चलते घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 के शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, टेक शेयरों में बिकवाली के बीच एशियाई बाजारों में गिरावट रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुए। भारतीय शेयर बाजार ने गुरुवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र के लिए अपनी तेजी का सिलसिला जारी रखा। सेंसेक्स 318.74 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 77,042.82 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 98.60 अंक या 0.42 प्रतिशत बढ़कर 23,311.80 पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *