हिमाचल प्रदेश: राज्य के प्रमुख शहरों में बर्फबारी से सड़के सफेद चादरों से पटी, 100 से ज्यादा सड़को में आवागमन ठप्प…

हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश। हिमाचल प्रदेश में मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान एक बार फिर सटीक साबित हुआ है। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बारिश और बर्फबारी का सिलसिला शुरू हो गया। प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में एक बार फिर बर्फबारी ने सफेद चादर बिछा दी है, जिससे करीब 100 सड़कों पर यातायात ठप हो गया है।

कुल्लू, लाहुल-स्पीति, मंडी, शिमला, किन्नौर, कांगड़ा व सिरमौर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश हो रही है। ताजा बर्फबारी के कारण शीतलहर का असर भी बढ़ गया है, जिससे ठंड में वृद्धि हो गई है। शिमला शहर में हल्की बर्फबारी के साथ बारिश भी हो रही है।

 

धर्मशाला में भी बारिश हो रही है और धौलाधार की पहाड़ियों पर ताजा हिमपात हुआ है। इस मौसम के कारण पीडब्ल्यूडी को अब तक 18 करोड़ से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। शिमला के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी के कारण दैनिक जीवन की आपूर्ति बाधित हो गई है और सड़कों पर फिसलन होने के कारण वाहनों का चलना मुश्किल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *