Mumbai/सत्य का सामना/ Saif Ali Khan: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर बीती रात चाकू से हमला हुआ है. ये घटना उनके बांद्रा स्थित घर में घटी जब उनके घर में एक चोर घुस गया. बताया जा रहा है कि सैफ को गंभीर चोटें आई, लेकिन अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोर की तलाश में जुटी है…

जानकारी के अनुसार, यह घटना देर रात 2:48 बजे के आसपास घटित हुई जब एक चोर सैफ अली खान के घर में घुस गया. इस दौरान कुछ नौकर जाग गए और उन्होंने शोर मचाया, जिससे सैफ की नींद टूट गई. जब सैफ बाहर आए और चोर को पकड़ने की कोशिश की तो चोर ने उनके ऊपर चाकू से हमला कर दिया….
[सैफ पर छह बार धारदार हथियार से हमला
सूत्रों के अनुसार सैफ अली खान पर धारदार हथियार से छह बार हमला किया गया, जिसमें उनकी गर्दन, कलाई, छाती और रीढ़ की हड्डी में चोट आई और अब उनका ऑपरेशन किया जा रहा है. इस पर बीजेपी नेता राम कदम ने कहा कि पुलिस की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं भविष्य में न हों और वे सुरक्षा सुनिश्चित करें..
