रूस ने यूक्रेन पर किया हमला, 100 ठिकानों पर एक साथ किया अटैक….

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

सत्य का सामना/रूस ने यूक्रेन पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है. उसने यूक्रेन के 100 ठिकानों पर एकसाथ अटैक किया है. रूस ने ब्लैक सी से TU-95 बमवर्षक से क्रूज मिसाइलें दागी हैं. पिछले 3 सालों में रूस का ये अब तक का सबसे बड़ा हमला है. रूस के इस हमले को यूक्रेन पर पलटवार माना जा रहा है, क्योंकि कल यानी मंगलवार रात को यूक्रेन ने रूस पर हमला किया था…

 

रूस के हमले में कीव के दर्जनभर से ज्यादा इमारतें ध्वस्त हो गईं. कई इमारतों में हमले के बाद आग लग गई. यूक्रेन ने हताहतों की संख्या का खुलासा नहीं किया है. रूस ने इस्कंदर मिसाइल से हमला किया है. हमले में यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है. रूस ने पहला हमला सुबह 6.30 बजे किया. अटैक के बाद पूरे कीव में इमरजेंसी लगाई गई है. लगातार सायरन बज रहे हैं. लोगों ने बंकरों में शरण ली है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *