जल्द हो सकती है राष्ट्रपति पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप के बीच वार्ता, विभिन्न मुद्दों पे होगी चर्चा,

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

 

वाशिंगटन। रूस के राष्ट्रपति भवन से क्रेमलिन ने शुक्रवार को कहा कि उनका देश राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच बैठक के लिए तैयार है। हालांकि इस वार्ता के बारे में कोई ठोस कदम 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण के बाद ही उठाया जा सकता है।पुतिन के बीच मुलाकात की योजना बनाई जा रही है
इससे पहले ट्रंप ने कहा कि उनके और पुतिन के बीच मुलाकात की योजना बनाई जा रही है, लेकिन उन्होंने वार्ता के लिए कोई समय सीमा नहीं बताई है।

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने रूस के दीर्घकालिक रुख की पुष्टि

क्रेमलिन के प्रवक्ता ने रूस के दीर्घकालिक रुख की पुष्टि की कि मॉस्को वार्ता के लिए तैयार है। उन्होंने यह जवाब ट्रंप के उस बयान के बारे में पूछे गए सवाल पर दिया, जिसमें उन्होंने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन युद्ध पर चर्चा के लिए पुतिन उनसे मिलना चाहते हैं।

रूसी तेल पर सबसे कड़े प्रतिबंध

समाचार एजेंसी रॉयटर के अनुसार, बाइडन प्रशासन ने रूस के तेल और गैस क्षेत्र में शामिल 200 से अधिक कंपनियों और व्यक्तियों पर प्रतिबंध लगाया है
प्रशासन ने शुक्रवार को कहा कि प्रतिबंधों से रूस को हर महीने अरबों डालर का नुकसान होगा। प्रेट्र के अनुसार बाइडन प्रशासन ने रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों का उल्लंघन करने के लिए दो भारतीय कंपनियों स्काईहार्ट मैनेजमेंट सर्विसेज और एविएशन मैनेजमेंट सर्विसेज पर पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।
में

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *