15 महीने से चल रहे युद्ध का हुआ संघर्ष विराम समझौता, कतर के पीएम ने की घोषणा, बाइंडेन और नेतन्याहू ने क्या कहा आइए जाने…

अंतरराष्ट्रीय ख़बरें

दोहा: इजरायल और हमास के बीच 15 महीने से गाजा में जारी युद्ध को खत्म करने और इजरायली बंधकों को रिहाई के लिए संघर्ष विराम समझौता हो गया है। कतर के प्रधानमंत्री ने बुधवार 15 जनवरी को संघर्ष विराम समझौते के होने की घोषणा की है। शेख मोहम्मद बिन अब्दुल रहमान अल सानी ने कतर की राजधानी दोहा में समझौते की घोषणा करते हुए कहा कि संघर्ष विराम समझौता रविवार से लागू होगा। उन्होंने आगे कहा कि इसकी सफलता इजरायल और हमास पर निर्भर करेगी वे यह सुनिश्चित करने के लिए सद्भावना से काम करें कि यह समझौता टूट न जाए।

बाइडन ने की समझौते की तारीफ

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने वॉशिंगटन से समझौते की तारीफ करते हुए कहा कि जब तक इजरायल और हमास दीर्घकालिक युद्धविराम के लिए बातचीत की मेज पर बने रहेंगे, तब तक युद्धविराम लागू रहेगा। बाइडन ने इस समझौते को सफल बनाने के लिए महीनों की अमेरिकी कूटनीति को श्रेय दिया। उन्होंने कहा कि समझौता वार्ता के प्रयास में उनका प्रशासन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टीम ‘एक भाषा में बोल रही थी।’

 

 नेतन्याहू ने कहा- डील अभी पूरी नहीं

वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के कार्यालय ने कहा है कि युद्धविराम समझौता अभी भी पूरा नहीं हुआ है और अंतिम विवरण पर काम किया जा रहा है। नेतन्याहू के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उसे उम्मीद है कि समझौते के ‘विवरण को आज रात अंतिम रूप दे दिया जाएगा।’ हालांकि, नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से बात की और गाजा में बंधकों की रिहाई के लिए एक समझौते को सुरक्षित करने में मदद के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *