दिल्ली विधानसभा चुनाव: सीएम आतिशी ने कालकाजी मंदिर में दर्शन कर चुनावी अभियान की शुरूवात की…

दिल्ली

दिल्ली/ AAP उम्मीदवार आतिशी 5 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल किया. आप उम्मीदवार और सीएम आतिशी ने सबसे पहले कालकाजी मंदिर जाकर देवी मां का आशीर्वाद लिया. इसके बाद वे नामांकन दाखिल करेंगी. बता दें कि कालकाजी से आतिशी का चुनावी मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से होने वाला है…

 

 

बता दें कि मंदिर में दर्शन के बाद उनका रोड शो गिरि नगर गुरुद्वारा से शुरू होगा. फिर महाराजा अग्रसेन रोड, गुरु रविदास मार्ग गुरुद्वारा गली नं- 01, गुरु रविदास मार्ग (हनुमान मंदिर गली नं- 13) नवजीवन कैम्प मस्जिद, बाबा फतेह सिंह मार्ग और शहीद राजीव गांधी कॉलोनी (ट्रांसिट कैम्प) से होते हुए सी-लाल चौक मां आनंद माई मार्ग पर समाप्त होगा. इसके बाद वे नामांकन भरेंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *