
सत्य का सामना/गरियाबंद 5 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ में पत्रकार की हत्या को लेकर दिख रहे आक्रोश के बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एक बड़ा बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पत्रकार सुरक्षा कानून जल्द लाने का ऐलान किया है। गरियाबंद में पत्रकारों के सवाल के जवाब पर कहा कि सुरक्षा कानून जल्द लागू करेंगे।

हालांकि उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून की समावधि को लेकर यही कहा कि यथाशीघ्र ही सरकार इसे लागू करेगी। सीएम साय ने कहा कि जिस तरह बीजापुर मामले में हमने त्वरित कार्यवाही किया है उसे पूरे देश ने देखा है, सरकार पत्रकारों के साथ है। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे मुख्यमंत्री ने इस दौरान गरियाबंद को कई बड़ी सौगात दी।
