राजधानी रायपुर/सत्य का सामना / मशहूर टेलीविजन और फिल्म निर्माता एकता कपूर अपनी फिल्म ” द साबरमती रिपोर्ट” के प्रमोशन के लिए राजधानी पहुंची उनके साथ फिल्म की अभिनेत्री रिद्धि डोगरा भी मौजूद थे ।
राजधानी रायपुर में सीएम श्री विष्णुदेव ने उनका आत्मीय स्वागत किया इस दौरान डिप्टी सीएम श्री अरुण साव विशेष रुप से मोजूद रहे ।

सीएम ने सपरिवार और मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ फिल्म देखी …
फिल्म द साबरमती रिपोर्ट को देखकर श्री साय ने कहा की इस फ़िल्म को सच्चाई को बेबाकी से दिखाने के प्रयास किया गया है । यह फिल्म तात्कालिक सिस्टम की उस सच्चाई को उजागर करती है जिसे दबाने का प्रयास किया गया था उन्होंने फिल्म के निर्माता निर्देशक और फिल्म में काम करने वाले सभी कलाकारों को हृदय से बधाई देते हुऐ कहा ऐसे फिल्म जो समाज को सच्चाई से परिचित कराएं उनके लिए सभी बधाई के पात्र है ।

इस अवसर पर विशेष रूप से श्री अजय जामवाल जी, डिप्टी सीएम श्री अरुण साव जी , बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक जी , एवं सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओं ने साथ मिलकर फिल्म देखी..

