IND vs AUS 5th test: एक दशक बाद ऑस्ट्रेलिया ने बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी पे किया कब्जा, भारत को छह विकेट से हराया..

खेल जगत

सिडनी/ सत्य का सामना/ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के पांचवे टेस्ट के तीसरे दिन आज मेजबान देश ने भारत को 6 विकेट से हराकर बोर्डर गावस्कर ट्रॉफी पे एक दशक बाद फिर से कब्जा किया है ।कल के स्कोर से बेटिंग करने आए जडेजा और वॉशिंगटन जल्द ही आउट हो गए, सिराज और बुमराह को भी कंगारुओं ने जल्दी चलता किया और पूरी टीम 157 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई, 4 रन की मामूली लीड के साथ भारत ने 162 रन का टारगेट दीया, सबसे ज्यादा कमी भारत को आज बुमराह के रूप में मिली चोट की वजह से बुमराह गेंदबाजी करने नहि आए, इसका फायदा ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने खूब उठाया ।

 

कंगारुओं की ओर से सबसे ज्यादा 41 रन उस्मान ख्वाजा ने बनाएं, वही ट्रेविस हेड ने 34 और बेवेस्टर 31रन बनाकर नाबाद रहे । भारत की ओर से सबसे ज्यादा तीन विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिला , वही सिराज को एक सफलता मिली , इस तरह कंगारुओं ने यह सीरीज 3-1 से जीती…

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *