सत्य का सामना/फिल्म ‘ पुष्पा द रूल ‘ इस साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों मे से एक है इस फिल्म का इंतजार दुनिया भर के सिनेमाप्रेमी “पुष्पा पार्ट 1” के बाद से ही बड़े बेसब्री से कर रहा है बीते दिनों फिल्म मेकर्स ने ट्रेलर लांच की घोषणा की है तब से फैंस की धड़कन और बढ़ती ही जा रही है । मेकर्स ने बताया था कि फिल्म का ट्रेलर लांच पटना मे किया जाएगा जिसमें ग्रैंड एंट्री फिल्म के हीरो सुपरस्टार अल्लु अर्जुन की होगी …

पटना के गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन अपनी आगामी फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए नजर आएंगे। यह एक ऐसा ऐतिहासिक स्थल है, जिसने पिछले कुछ दशकों से कई महत्वपूर्ण राजनीतिक कार्यक्रमों की मेजबानी की है। सूत्रों के मुताबिक, अभिनेताअल्लु अर्जुन इस कार्यक्रम में शानदार एंट्री करने वाले हैं। उनके एंट्री के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबकि कार्यक्रम के आयोजकों ने इस तरह से योजना बनाई है कि अल्लू अर्जुन की एंट्री ऐतिहासिक और बहुत ही शानदार तरीके से होगी। इसके लिए एक खास वाहन की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम 6:01 बजे ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा।
Post Views: 76