दिल्ली/ गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल के बीच खेले गए आईपीएल 2025 के 60 वें मैच गुजरात ने दिल्ली को 10 विकेट से हराकर एकतरफा जीत दर्ज की है । गुजरात के जीत से ही अब गुजरात, बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंच गए है ।
टॉस जीत के गुजरात ने दिल्ली कैपिटल को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया , दिल्ली की शुरुवात खराब रही और फाफ डुप्लेसी मिड ऑन के ऊपर से खेलने के चक्कर में जल्द ही आउट हुए । शुरुवात में टाइटंस ने सटीक गेंदबाजी करते हुए दिल्ली को ज्यादा रन बनाने नहीं दिए, लेकिन राहुल और अभिषेक पोरल ने हाथ जमने के बाद मैदान के चारों ओर शॉट लगाए । राहुल ने शानदार शतकीय पारी खेली 65 गेंद पे 112 रन बनाए जिसमें 14 चौके और चार आसमानी चक्के शामिल थे वहीं अभिषेक ने 30 रन बनाए , कप्तान अक्षर पटेल ने 16 गेंद पे 25 रन की आक्रामक पारी खेली और अंत में स्टब्स ने 21 रन बनाए हुए दिल्ली के स्कोर को 199 तक पहुंचाया केएल राहुल और स्टब्स अंत तक नाबाद रहे ..

200 के टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस ने शुरू से मैच में पकड़ बनाए रखा दिल्ली के गेंदबाजी की धुनाई करते हुए विपक्षी टीम को मैच में वापसी करने का मौका ही नहीं दिया , साईं सुदर्शन और कप्तान शुभमन गिल ने आईपीएल में इतिहास भी रच दिया 200 के लक्ष्य का पीछा करते हुए बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य की पीछा किया ऐसा कारनामा करने वाले वो दोनों पहले बल्लेबाज बन गए ।
साईं सुदर्शन ने177 की स्ट्राइक रेट से 61 गेंद पे 108 रन बनाए जिसमें 12 चौके और चार छक्के शामिल थे । वहीं कप्तान शुभमन गिल ने 53 गेंद पे 93 रन की शानदार पारी खेली तीन चौके और सात गगनचुंबी छक्के शामिल थे …
