Paris Olympic 2024 : टूटे हाथ के साथ फाइनल खेलने उतरे थे नीरज चोपड़ा किया खुलासा….

खेल जगत

सत्य का सामना/भारत के भाला फेंक स्टार नीरज चोपड़ा शनिवार (14 सितंबर) को डायमंड लीग का फाइनल मुकाबला खेलने उतरे थे, जहां वह दूसरे स्थान पर रहे। अब पेरिस ओलंपिक के रजत पदक विजेता ने खुलासा किया है कि वह टूटे हुए हाथ के साथ इस मुकाबले में खेलने के लिए उतरे थे। इसकी जानकारी उन्होंने इंस्टा पोस्ट के जरिए दी।

 

टूटे हाथ के साथ फाइनल में उतरे थे नीरज

नीरज ने बताया कि सोमवार ( नौ सितंबर) को अभ्यास के दौरान वह चोटिल हो गए थे। बाद में एक्स-रे से पता चला कि उनके बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। हालांकि, चिकित्सकों की मदद से वह फाइनल खेलने में कामयाब हुए। नीरज ने लिखा- जैसे-जैसे 2024 का सीजन समाप्त हो रहा है, मैं उन सब चीजों को याद कर रहा हूं जो मैंने साल भर में सीखा है जिसमें सुधार, असफलताओं, मानसिकता और बहुत कुछ है। सोमवार को अभ्यास के दौरान मुझे चोट लग गई और एक्स-रे से पता चला कि मेरे बाएं हाथ की चौथी मेटाकार्पल हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है। यह एक और दर्दनाक चुनौती थी। लेकिन अपनी टीम की मदद से मैं ब्रसेल्स में भाग लेने में सक्षम हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *