पीएम मोदी ने आवास योजना के तहत 32,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए, एवं 32 करोड़ की पहली किस्त जारी की..

देश

सत्य का सामना/प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (पीएमएवाई-जी) के तहत 32,000 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए और घरों के निर्माण के लिए 32 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी की। उन्होंने देशभर में पीएमएवाई-जी के 46,000 लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपी। केंद्र ने पीएमएवाई-जी योजना के तहत झारखंड में गरीबों के लिए 1,13,400 घरों को मंजूरी दी है। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने देवघर जिले में मधुपुर बाईपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखी।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *