अंबेडकर नगर की जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया जवाब, क्या कहा आइए जाने..

उत्तर प्रदेश

 

 

Sultanpur Encounter: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में डकैती के एक आरोपी को 5 सितंबर को पुलिस एनकाउंटर में गोली लगने से मौत के मामले में मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जिला प्रशासन की तरफ से दिए गए हैं. हालांकि इस एनकाउंटर पर काफी सवाल उठ रहे हैं और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. वहीं रविवार को अखिलेश यादव के बयान पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने जवाब दिया है.….

 

 

सीएम योगी ने रविवार को एक अंबेडकर नगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए सुल्तानपुर एनकाउंटर पर जवाब दिया है. उन्होंने कहा, ‘सपा सरकार में जितना बड़ा गुंडा उसका उतना बड़ा ओहदा होता था. आपसी मुठभेड़ में डकैत मारा जाता है तो सपा को बुरा लगता है. उनको नहीं पता था कि जनता अंगड़ाई लेगी, यह गुंडे और माफिया एक-एक करके यमलोक की यात्रा के लिए प्रस्थान कर जाएंगे और जनता-जनार्दन के साथ अन्याय का हिसाब चुकता होगा.’

 

 

इससे पहले अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा था, “लगता है सुल्तानपुर की डकैती में शामिल लोगों से सत्ता पक्ष का गहरा संपर्क था, इसीलिए तो नकली एनकाउंटर से पहले ‘मुख्य आरोपी’ से संपर्क साधकर सरेंडर करा दिया गया और अन्य सपक्षीय लोगों के पैरों पर सिर्फ दिखावटी गोली मारी गई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *