कसौटी जिंदगी की _ क्योंकि सास भी कभी बहू थी_ फेम टेलीविजन स्टार विकास सेठी का हुआ निधन…..

टेलीविज़न जगत

Mumbai’/सत्य का सामना/कसौटी जिंदगी की’ और ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ फेम एक्टर विकास सेठी को लेकर बुरी खबर सामने आई है. 48 साल की उम्र में एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया है. …

रविवार का दिन टेलीविजन प्रेमियों के लिए काफी दुखद है । मशहूर टीवी एक्टर् विकास सेठी के निधन की खबर ने झकझोर दिया है । विकास सो रहे थे और जब सुबह जब नही उठे तो उनकी वाइफ उनके हॉस्पिटल ले गई । जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।

 

कुछ दिनों से आर्थिक तंगी से परेशान थे विकास

सूत्रों के अनुसार विकास कुछ समय से आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे उन्हे काफी समय से काम नहीं मिल रहा था जिससे वो काफी परेशान चल रहे थे । टेलीविजन उद्योग के दोस्तो के साथ वो संपर्क में भी नही थे ।

गौरतलब है कि विकास सेठी ने करण जौहर की फिल्म “कभी खुशी कभी गम” में रॉबी का किरदार निभाया था जिसमें उन्हें काफी सराहा गया था …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *