चेन्नई सुपर किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को हराकर रिकॉर्ड दसवीं बार फाइनल में जगह बनायी है । धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स ने आज फिर से एक बार साबित कर दिया है कि चेन्नई ही ऐसी टीम है जिससे फाइनल में भिड़ने के लिए 9 टीमें लड़ती है मरती है संघर्ष करती है ।टॉस जीत के हार्दिक ने गेंदबाजी चुनी हार्दिक को लगा वो चेस अच्छा करते है आज वो जीत जाएंगे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था । ऋतुराज ओर कान्वे ने सधी हुई शुरुवात दी ऋतुराज ने 44 गेंद में साठ रन बनाए जिसमे 7 चौके ओर 1 छक्का लगाया कान्वे ने 34 गेंद में चालीस रन बनाए पारी धीमी लेकिन उपयोगी थी। आज शिवम दुबे नही चले 1 रन बनाके चलते बने रायडू ने 9गेंद वे उपयोगी 17 रन बनाए वही रहाणे ने 19 रन की उपयोगी पारी खेली जड्डू ने आके बल्ला चलाया 22 रन धीमी विकेट में महत्वपूर्ण रन बनाए धोनी ने 1 रन बनाके आउट हुए ।चेन्नई की टीम इस धीमे विकेट में 172 बनाने में सफल हुए ।जब गुजरात दूसरी पारी खेलने आयी तो आज साहा ओर गिल फार्म में नही लग रहे थे धीमी विकेट में साहा जल्दी आउट हुए धोनी की चतुर चाल से हार्दिक जल्दी आउट हुए चेन्नई ने विकेट घूमता देख अपना शिकंजा कसना चालू किया रन रेट बढ़ता देख दासुन शनाका ने अपना हाथ खोला 1छक्के ओर 1 चौका मारा लेकिन जड्डू की घुलती गेंद में तीक्ष्णआ को कैच बैठेगुजरात दबाव में आ गयी थी मिलर जड्डू की घुमती गेंद में बोल्ड हुए रही सही कसर चाहर ने गिल को आउट करके कर दिया 38 गेंद में 44 रन बनाए
अंत मे कुछ हाथ राशिद खान ने खोले तब तक बहुत देर हो चुकी थी ओर चेन्नई ने यह मैच 15 रनों से जीत लिया ..
