कटक /स्पोर्ट्स डेस्क /सत्य का सामना / आईडीएफसी फर्स्ट बैंक सीरीज के पहले T20 मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 101 रनों से हराकर भारी भरकम जीत दर्ज की है टॉस जीत कर साउथ अफ्रीका ने भारत को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने बनाया। पंड्या ने 28 दिन पर 59 ट्रेन की शानदार आक्रामक पारी खेली जिसमें छह चौके और चार गगन चुंबी छक्के शामिल थे। साउथ अफ्रीका की ओर से लूंगी एनगिडी ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

हालांकि ऐसा लग रहा था की साउथ अफ्रीका इस रन चेस को आसानी से पुरा कर लेगी। लेकिन भारतीय गेंदबाज़ो ने धुरंधरो के अंदाज में गेंदबाज़ी करते हुए मेहमान टीम को 12.4 ओवर में 74 रन के स्कोर पे आलआउट करके दिखा दिया की वर्तमान विश्व चैंपियन टीम उसे यु ही नहीं कहते। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा 22 रन डेवाल्ड ब्रेविस ने बनाया। बाकि बल्लेबाज़ पर्यटक की दृष्ठि से पिच पे आते गए ओर ड्रेसिंग रूम लौटेते गए…

भारत की ओर से सभी गेंदबाज़ो ने विकेट लिया। अर्शदीप, बुमराह, वरुण और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिला। वही शिवम् दुबे और हार्दिक पंड्या एक एक विकेट लेने में कामयाब रहे। सीरीज का दूसरा मैच 11 दिसंबर को मोहाली में खेला जायेगा। प्लयेर ऑफ़ द मैच ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या रहे..
