सत्य का सामना / नई दिल्ली / बजट 2024
बजट 2024 /वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलावर को मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश किया. इस बजट में एनडीए के सहयोगी दल जेडीयू और टीडीपी का विशेष ध्यान रखते हुए केंद्र सरकार की ओर से आंध्र प्रदेश और बिहार के लिए कई बड़े ऐलान किए गए हैं. बिहार और आंध्र प्रदेश को मिले इस पैकज पर जहां विपक्ष आरोप लगा रही है कि यह ऐलान मोदी सरकार को बचाने के लिए किए गए हैं तो वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार और टीडीपी के सांसद और केंद्रीय मंत्री ने इस बजट पर खुशी जताते हुए इसे स्वागत योग्य कदम बताया है.
बजट में बिहार को मिली सौगात पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने कहा कि “हम लोग शुरू से ही बिहार के लिए आर्थिक मदद की मांग कर रहे थे. हम लगातार केंद्र से विशेष राज्य के दर्जे की भी मांग कर रहे थे. लेकिन हमारी ये भी मांग थी कि या तो हमें विशेष राज्य का दर्जा दिया जाए या फिर स्पेशल पैकेज दिया जाए. आज सरकार की ओर से जो ऐलान किया गया है उससे हम खुश हैं और यह स्वागत योग्य कदम है.”
