horoscope of 7 November:आज का दैनिक राशिफल जानें

धर्म

सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल

🔸➖🔸➖🔸➖🔸

 

🔅दिनांक = 07–नवम्बर-2023

दिन = मंगलवार

संवत् = 2080

मास = कार्तिक मास

पक्ष = कृष्ण पक्ष

तिथि= दशमी तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी

 

आज का राहूकाल:- दोपहर 03:00 से 04 बजकर 30 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करे..

 

मेष राशि :- आज का दिन धर्म कर्म के कार्यों में बीतेगा। आपका रूझान अध्‍यात्‍म की तरफ होगा। मन में विर‍क्‍ति‍ रहेगी। नौकरीपेशा वाले जातकों को कार्यों से संतुष्टि रहेगी। कारोबार की गत‍ि मध्‍यम रहने वाली है। आज आप कोई कारोबार संबंधी बड़ा फैसला ले सकते हैं। यह फैसला आपके हित में होगा। सेहत को लेकर लापरवाही न बरतें। उदर विकार संभव है।

 

वृषभ राशि :- आज परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन होगा। मेहमानों का आगमन होगा। निकट संबंधी से जुड़ी कोई शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है। लंबे समय से चल रहा रोजगार की तलाश पूरी होगी। आपको मनचाहा क्षेत्र में काम म‍िलने की प्रसन्‍नता रहेगी। परिवार में हर्ष का माहौल रहेगा। सेहत से जुड़ी कठिनाई आज बढ़ सकती है।

 

मिथुन राशि :- आज कार्यस्‍थल पर आपको कोई बड़ी जिम्‍मेदारी प्राप्‍त हो सकती है। यह कोई महात्‍वकांक्षी प्रोजेक्‍ट हो सकता है। इसके पात्र आपको समझा गया इसका अर्थ है कि करियर मेंं उन्‍नत‍ि संभव है। घर पर संतान से विवाद संभव है। संवाद से निदान तलाशें। आवेश में आकर विवाद को न बढ़ने दें। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्‍त होगा। गृह सुख का योग है।

 

कर्क राशि :- आज वाहन चलाते समय सावधानी बरतनी होगी। चोट लगने या दुर्घटना का योग है। सेहत में चल रहा उतार चढ़ाव आज समाप्‍त हो सकता है। कोई कीमती वस्‍तु खोने का योग प्रबल है। सावधान रहें। नौकरी खोज रहे हैं तो आज नौकरी की खोज पूरी हो सकती है। आपको अच्‍छे पद भी प्राप्‍त हो सकते है। धन आगमन का योग है। सेहत को अनदेखा न करें।

 

सिंह राशि :- आज का दिन मिला जुला परिणाम देने वाला हो सकता है। कारोबार में नई डील संभव है। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्‍त हो सकता है। लंबे समय से रुके हुए कार्य में गत‍ि आएगी। निकट संबंधियों से टकराव हो सकता है। आवेश में आकर कोई गलत संवाद न करें। हानि हो सकती है। कानूनी उलझनों के बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं। जीवन साथी की सेहत की चिंता सता सकती है।

 

कन्या राशि :- आज आपको कारोबार से जुड़ी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। यात्रा में चोट लगने की संभावना है। कोई कीमती वस्‍तु के खोने की आशंका है। घर के बुजुर्ग सदस्‍य की सेहत को लेकर भागदौड़ संभव है। आज परिवार में किसी सदस्‍य की नौकरी लग सकती है या कोई काम म‍िल सकता है। जीवनसाथी से संबंध और प्रगाढ़ होंगे। दांपत्‍य सुख प्राप्‍त होगा।

 

तुला राशि :- आज का दिन कल से बेहतर है। आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी। घर पर सबका अनुकूल व्‍यवहार रहेगा। पुराने म‍ित्र संबंंधियों से मुलाकात संभव है। आज का दिन मनोरंजक चीजों में अधिक बीतेगा। कानूनी उलझनें समाप्‍त होंगी। कारोबारी सहयोगियों से मिलकर आप नई डील पर विचार कर सकते हैं। यह अच्‍छा समय है, वर्तमान विचार को क्रियान्वित करने की ओर बढ़ें।

 

वृश्चिक राशि :- आज आपका दिन सुख साधनों की खरीदारी में रहेगा। खर्च में बेहताशा बढ़ोत्‍तरी संभव है। जीवन साथी को आप गाड़ी या कोई कीमती वस्‍तु उपहार में दे सकते हैं। घर पर मांगलिक कार्य का आयोजन कर सकते हैं। नेत्र विकार से परेशान रह सकते हैं। कार्यस्‍थल पर सहयोगियों की मदद म‍िलेगी। आपके काम की प्रशंसा होगी। म‍ित्र बंधुओं की किसी बात को दिल पर न लें।

 

धनु राशि :- आज कामकाज में मन लगेगा। आपका मन पठन पाठन या शिक्षण कार्य मेंं अधिक लगेगा। संतान पक्ष से शुभ समाचार मि‍ल सकता है। मन प्रसन्‍न रहेगा। जीवनसाथी की किसी बात को लेकर आप परेशान रह सकते हैं। अपनी कार्यकुशलता व वाकपटुता से आप हर कठिनाई पर विजय प्राप्‍त कर सकते हैं। धन आगमन का योग प्रबल है। सेहत को लेकर चल रही चिंताएं आज नए रंग में हाे सकती हैं।

 

मकर राशि :- आज आप सफलता की नई सीढि़यां चढ़ सकते हैं। नौकरीपेशा वाले लोगों के वेतन में विशेष वृद्धि होने के साथ पद मेंं भी उन्‍नत‍ि हो सकती है। कारोबार में तेजी आ सकती है। मुनाफा बढ़ सकता है। कोई कठिन डील आज फाइनल हो सकती है। कार्यस्‍थल पर नए सहयोग‍ियों की मदद से आप एक कठिन काम को आसानी से पूरा कर सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। सेहत अच्‍छी रहेगी।

 

कुंभ राशि :- आज का दिन मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है। लंब‍ित कार्य आज पूरे हो सकते है। आज आप कारोबार से जुड़ी नई रणनीत‍ि बना सकते हैं। कार्यस्‍थल पर आपको कोई बड़ी ज‍िम्‍मेदारी प्राप्‍त हो सकती है। संतान पक्ष से अच्‍छा समाचार म‍िल सकता है। प्रत‍ियोगी परीक्षा में शामिल छात्रों को सफलता प्राप्‍त होगी। सेहत में चल रहा उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

 

मीन राशि :- आज आपको व्‍यापार में विशेष सफलता प्राप्‍त होगी। नई डील संभव है। निकट संबंधियों से मिलकर आप अचल संपत्‍त‍ि से जुड़े विवाद को हल करने में सक्षम होंगे। शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता म‍ि‍लेगी। नौकरी खोज रहे लोगों की तलाश पूरी होगी। सेहत में चल रहा उतार चढ़ाव आज समाप्‍त होगा। वाहन चलाते समय सावधानी बरते..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *