horoscope of 6 November: क्या कहता है आप का राशिफल आईए जानें?

धर्म

सत्य का सामना/आज का पंचांग और राशिफल*
🔸➖🔸➖🔸➖🔸

🔅दिनांक = 06–नवम्बर-2023
🔅दिन = सोमवार
🔅संवत् = 2080
🔅मास = कार्तिक मास
🔅पक्ष = कृष्ण पक्ष
🔅तिथि= नवमी तिथि आज सम्पूर्ण दिन रात तक रहेगी

*आज का राहूकाल:- सुबह 07:30 से 09 बजकर 00 मिनट तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें*

मेष राशि :- आज का दिन अच्‍छा है। दिन की शुरुआत धीमी होगी पर शाम होते होते तेजी से आपके सभी काम पूरे होते जाएंगे। आज आप नए काम की शुरुआत करेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। आय बढ़ेगी। जीवन साथी के साथ मधुर संबंध बनेगा। आज आप पुराने म‍ित्रों से मुलाकात करेंगे। सेहत को लेकर उलझन बढ़ सकती है। पड़ोस‍ियोंं से चल रहा विवाद आज भी जारी रह सकता है।

वृषभ राशि :- आज आप अपने मन के अनुसार सभी काम पूरे कर सकेंगे। नए घर में प्रवेश करने की योजना बनेगी। रुका हुआ धन आज म‍िल जाएगा। आवेश पर नियंत्रण रखें। आवेश में आकर कुछ गलत बोलकर विवाद न बढ़ाएं। वाणी पर संयम रखें। धन आगमन होगा। कारोबार में तरक्‍की के योग हैं। जीवनसाथी की सेहत चिंता में डाल सकती है।

मिथुन राशि :- आज नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में लाभ होगा। पदोन्‍नत‍ि हो सकती है। आपके काम की प्रशंसा होगी। उदर विकार से परेशानी बढ़ सकती है। लेन देन में सावधानी रखें। कारोबार में धोखा म‍िल सकता है। नौकरी से जुड़े पुराने सहयोगि‍यों से मुलाकात हो सकती है। मन में प्रसन्‍नता रहेगी। संतान पक्ष की तरफ से शुभ समाचार प्राप्‍त हो सकता है।

कर्क राशि :- आज आप कारोबार में बड़ा निवेश कर सकते हैं। यह निवेश कारोबार को नई गत‍ि दे सकता है। पुराने म‍ित्रों से मुलाकात के बाद दिन मनोरंजक बन जाएगा। आय बढ़ने की प्रबल संभावना है। आज आप नया वाहन व ऐश्‍वर्य के साधन की खरीदारी कर सकते हैं। आज लंबे समय से चली आ रही कानूनी उलझनों से राहत मिल सकती है। सेहत संबंधी चिंता बढ़ सकती है।

सिंह राशि :- आज आपका मन अनमनेपन का शिकार रहेगा। कामकाज में आज शिथिलता रहेगी। मन में दुविधाएं आपका काम बि‍गाड़ सकती हैं। घर पर मांगल‍िक कार्य का आयोजन हो सकता है। मेहमानों का आगमन होगा। कारोबार में निवेश कर सकते हैं। मुनाफा होगा। सेहत को लेकर सावधानी बरतें। किसी निकट संबंधी के साथ म‍िलकर घर परिवार की समस्‍याएं सुलझ सकती हैं।

कन्या राशि :- आज आपका कारोबार तेज गत‍ि से आगे बढ़ेगा। नई व बड़ी डील आज कर सकते हैं। कोई पुराना विकार या बीमारी आज सिर उठा सकती है। नेत्र विकार आज परेशान कर सकता है। संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मन को प्रसन्‍न रखेगा। कानूनी लड़ाई में आज जीत प्राप्‍त हो सकती है।अवि‍वाह‍ित जातकों को आज अच्‍छा विवाह प्रस्‍ताव प्राप्‍त हो सकता है।

तुला राशि :- आज कार्यस्‍थल पर आपके काम को सराहना म‍िलेगी। इसका आपको कोई पुरस्‍कार भी म‍िल सकता है। कारोबार में प्रगत‍ि होगी। किसी विवाद आद‍ि में पड़ने से आपको बचना चाहि‍ए। संतान की कोई गलती के कारण आप क्षुब्‍ध रह सकते हैं। जीवनसाथी से अनबन संभव है। बुजुर्ग सदस्‍योंं की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है।

वृश्चिक राशि :- आज आपको नया कारोबार शुरू करने का उपयुक्‍त अवसर प्राप्‍त होगा। आप कारोबार में नए पार्टनर की खोज में थे आज संभवतया वह आपको म‍िल जाएगा। निवेश की योजना बन सकती है। यह अच्‍छा समय है निवेश कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी जरूरी है। आज दुर्घटना या वाहन चलाने से चोट लगने की आशंका है। आय बढ़ने का योग है पर व्‍यय भी समान रूप से ज्‍यादा होगा।

धनु राशि :- आज का दिन सुख व प्रसन्‍नता से भरा रह सकता है। परिवार में सबका मनोनुकूल व्‍यवहार पा सकते हैं। बुजुर्ग सदस्‍यों का आर्शीवाद आपको म‍िलता रहेगा। म‍ित्र संबंधी का आगमन हो सकता है। घर में चहल पहल रहेगी। किसी नए सहयोगी के आने से कार्यस्‍थल पर वातावरण अच्‍छा रहेगा। आज आपको कारोबार में धोखा म‍िल सकता है। लेन देन में विशेष सावधानी बरतें।

मकर राशि :- आज कानूनी विवाद बढ़ने की संभावना है। संयम बरतें, समय की प्रतीक्षा करें। पड़ोसियों को लेकर चल रही परेशानी आज भी जारी रह सकती है। कार्यस्‍थल पर सहयोगि‍यों का सहयोग प्राप्‍त होगा। आय बढ़ने की संभावना है। परिवार में शांत‍ि रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्‍त होगा। सेहत को लेकर चल रही परेशानी आज समाप्‍त हो सकती है।

कुंभ राशि :- कारोबार में उन्‍नत‍ि के योग हैं। आज आप कोई बड़ी डील कर सकते हैं। पुराने म‍ित्र की मदद से निजी उलझन का आज अंत होगा। कार्यस्‍थल पर आपको कोई बड़ा कार्यभार म‍िल सकता है। आपके काम की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से संबंध प्रगाढ़ होंगे। लंबे समय से चली आ रही उलझनों का आज अंत होगा। आय बढ़ने के आसार हैं। आज ऐश्‍वर्य साधनों पर खूब खर्च कर सकते हैं।

मीन राशि :- आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। चली आ रही समस्‍याओंं का आज अंत होगा। उदर विकार से परेशानी बढ़ सकती है। आज आप नया वाहन खरीद सकते हैं। प्रेम प्रसंग में सफलता म‍िलेगी। विवाह तक बात पहुंच सकती है। म‍ित्रों के साथ आज मनोरंजक समय बीतेगा। आज कारोबार से जुड़ी यात्रा हो सकती है। वाहन चलाते समय सजग रहें। जल्‍दबाजी से बचें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *