भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार क्रिकेटर विराट कोहली एक बार फिर विवादों में फंसते दिख रहे हैं। कोहली ने एशिया कप से पहले योयो टेस्ट दिया था और इसमें 17.2 का स्कोर हासिल किया था। टेस्ट के बाद विराट ने अपनी फोटो शेयर की थी और बताया था कि उन्होंने योयो टेस्ट में 17.2 का स्कोर हासिल किया है। इसके बाद सोशल मीडिया पर कोहली की फिटनेस की जमकर तारीफ हुई, लेकिन बीसीसीआई के आधिकारियों को यह रास नहीं आया और सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिए गए हैं कि गोपनीय जानकारियां किसी के साथ साझा न करें।
