क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. एशिया कप 2023 का आगाज आज (30 अगस्त) पाकिस्तान और नेपाल के मुकाबले के साथ होगा. इस मैच में पाकिस्तानी टीम फेवरेट मानी जा रही हैं और हो भी क्यों न. जहां एक तरफ पाकिस्तान आईसीसी वनडे रैंकिंग की टॉपर टीम है तो वहीं दूसरी ओर पहली बार एशिया कप में खेल रही नेपाल की नई नवेली टीम है.
