बीसीसीआई के सख्त निर्देश से किसपे भड़के रोहित शर्मा ? क्या है नियम आइए जाने…

खेल जगत

 

Mumbai/बीसीसीआई ने हार को गंभीरता से लेते हुए खिलाड़ियों के लिए सख्त नियम बनाए ही बीसीसीआई ने साफ कर दिया कि यदि कोई भी प्लेयर या स्टाफ इन नियमों का पालन नहीं करता है, तो उसे सजा भी मिलेगी. बीसीसीआई की ओर से कुल 10 गाइडलाइन्स बनाए गए हैं. हालांकि बीसीसीआई ने आधिकारिक रूप से इन नियमों को अभी रिलीज नहीं किया है।

मुंबई में शनिवार (18 जनवरी) को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से भी बीसीसीआई की इन गाइडलाइन्स पर सवाल पूछा गया. यह प्रेस कॉन्फ्रेंस चैम्पियंस ट्रॉफी और इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के ऐलान के लिए रखी गई थी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोहित के साथ चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर भी मौजूद थे. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से जब इन नई गाइडलाइन्स पर सवाल हुआ तो उन्होंने रिपोर्टर पर झल्लाते हुए कहा, “आपको इन नियमों के बारे में किसने बताया. क्या यह बीसीसीआई के ऑफिशियल हैंडल से आया है. इसे आधिकारिक तौर पर आने दें”

फोटो: रोहित शर्मा

 

क्या है दस सूत्रीय निर्देश:

(1) खिलाड़ियों के परिवार 45 दिन से अधिक दौरे पर सिर्फ दो सप्ताह साथ रहेंगे
(2) सीरीज के दोरान खिलाड़ियों के विज्ञापन पर रहेगी पाबंदी
(3) किसी भी तरह के बीसीसीआई के कार्यक्रम में खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से मौजूद रहना पड़ेगा
(4) निजी मैनेजर, कुक, सहायकों को घरेलू या विदेशी दौर में लाने पे रोक
(5) खिलाड़ियों को अलग से यात्रा करने की अनुमति नहीं होगी
(6) मैच खत्म होने के दौरान जल्दी घर जाने की अनुमति नहीं होगी
(7) सभी खिलाड़ियों को टीम के साथ अभ्यास करना होगा और साथ में आना जाना होगा
(8) विदेशी दौरे में खिलाड़ी अगर 150 किलोग्राम से ज्यादा का सामान हुआ तो अतिरिक्त शुल्क स्वयं भुगतान करना होगा
(9) टीम प्रबंधन के साथ समन्वय बनाना पड़ेगा
(10) अनिवार्य रूप से घरेलू क्रिक्रेट खेलना होगा…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *