world cup BREAKING: नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया, किया उलटफेर चोकर्स हुए सुन्न

खेल जगत

 

धर्मशाला: सत्य का सामना/ भारत की मेजबानी में खेले जा रहे आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 में तीन दिन के अंदर दो बड़े उलटफेर हुए हैं. 15 अक्टूबर को अफगानिस्तान ने वर्ल्ड चैम्पियन इंग्लैंड को 69 रनों से रौंदा था. अब मंगलवार (17 अक्टूबर) को नीदरलैंड्स ने साउथ अफ्रीका को 38 रनों से धूल चटा दी है.

वनडे वर्ल्ड कप के इतिहास में नीदरलैंड्स की यह तीसरी जीत है. उसने पहले नामिबिया (2003) और स्कॉटलैंड (2007) को हराया है. अब इस टीम ने अफ्रीकी टीम को भी करारी शिकस्त दी है. नीदरलैंड्स ने वर्ल्ड कप में कुल 23 मैच खेले, जिसमें से 3 जीते है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *