सोशल मीडिया के दौर में Memes बहुत अहमियत रखते हैं. लोग अपनी भावनाओं को दर्शाने के लिए कई बार Memes का सहारा लेते हैं. ऐसे मीम्स बनाने के लिए कई कैरेक्टर भी खूब मशहूर हो चुके हैं. ऐसा ही एक कैरेक्टर एक कुत्ता Cheems भी था. दुखद खबर यह है कि अब इस कुत्ते Cheems का निधन हो गया है. इस कुत्ते का असली नाम Balltze था और यह कैंसर से जूझ रहा था. आखिरकार 12 साल की उम्र में Cheems ने अपनी आखिरी सांस ले ली है और इस दुनिया से विदा हो गया है.
