भाजपा पार्षद दल का पोल खोल अभियान चालू

रायपुर

भाजपा पार्षद दल के नेता मृत्युंजय दुबे ने कहा है कि रायपुर के सड़कों का हाल ऐसा है कि जैसे प्रीति जिंटा के डिंपल हो गड्ढे ऐसे है कि इन गड्ढों में कोई भी दुर्घटनाओं का शिकार हो जाये

नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने पूरे शहर की सडकों को खोद खोद कर इतनी दुर्गति कर दी है कि उसमें पैदल चलना और गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया है । आज भाजपा पार्षद दल ने ज्यस्तम्भ चौक से मालवीय रोड , सदर बाजार , सत्ती बाजार होते आमापारा चौक तक पोलखोल अभियान की शुरूआत करते हुए पैदल मार्च निकाल कर सड़कों को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन सड़क तो नही गढ्ढे ही गढ्ढे , कीचड़ और धूल की परतों के बीच कहीँ कहीं सड़क भी दबी कुचली सहमी सी दिखाई पड़ी की मानो कब उस पर कुदाल चल जाये और वह गढ्ढों में तब्दील हो जाये ।
भाजपा पार्षद दल को सबसे ज्यादा सडको की दुर्दशा चिकनी मन्दिर से सिटी कोतवाली , सदर सददानी चौक से सत्ती बाजार जाने वाली सड़कों में देखने को मिली जहां 8 – 8 फिट की चौड़ाई में सड़क दलदल में परिवर्तित हो गई है जिसमें चलने से पैर अंदर मिट्टीयों में 4 – 5 इन्च तक दब रहा था । यही महापौर एजाज ढेबर की प्रगति यात्रा है जो शहर की दुर्गति को प्रगति में कर घूम रहे हैं । भाजपा पार्षद दल का पोलखोल अभियान 7 , 8 , 9 , 10 अगस्त को भी प्रतिदिन 2 घण्टे चलेगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *