
राजधानी रायपुर /डिजिटल नेटवर्क /सत्य का सामना / बीटीआई मैदान शंकर नगर में स्थित एक एतेहासिक मैदान है। दशहरा पर्व, नवरात्री उत्सव, एवं अन्य प्रकार के बड़े आयोजन यहाँ करवाए जाते है। ऐसे में जनप्रतिनिधियों का इस मैदान में विकास कार्य करवाना सबका ध्यान अपनी ओर खींचता है…

उत्तर विधायक पूरन्दर मिश्रा जी द्वारा कल बीटीआई मैदान में एक करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया साथ ही सफाई कर्मचारियों को वस्त्र भेट कर उनका सम्मान किया गया। उक्त अवसर पर महापौर शुश्री मीनल चौबे, नागरिक आपूर्ति निगम अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, रायपुर जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, पूर्व जोन अध्यक्ष डॉ प्रमोद साहू, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष मखमूर इक़बाल खान, पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानन्द,पार्षद राजेश गुप्ता, पार्षद रोहित साहू, मंडल अध्यक्ष राम प्रजापति समेत कई नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे…

