सत्य का सामना / हॉलीवुड फ़िल्म इंडस्ट्री में एक बुरी खबर सामने आ रही है महज 33 साल की उम्र में केली मैक के निधन की खबर आ रही है, बेब सीरीज वाकिंग डेड से केली ने फैन्स के दिलो में अपनी एक खास छवि बनाई थी अचानक मौत की खबर आने से हॉलीवुड समेत पुरी दुनियां में उनके फैन्स स्तब्ध है….

अभिनेत्री के परिवार के सदस्य ने सोशल मीडिया पर उनके देहांत की जानकारी दी है। हर कोई इस बात से हैरान है कि आखिर इतनी कम उम्र में आखिर कैसे केली मैक का निधन हो गया…
मिली जानकारी के मुताबिक केली मैक लंबे समय से ग्लियोमा से जूझ रही थीं, जो ब्रेन कैंसर वाली गंभीर समस्या होती है। जिसके चलते महज 33 साल की उम्र में अमेरिका के सिनसिनाटी में उनका निधन हो गया। 10 जुलाई 1992 को जन्मी केली मैकी ने बहुत कम उम्र में अभिनय के क्षेत्र में कदम रख लिया था।
33 साल की उम्र में केली मैक का निधन
बहुत समय में केली मैकी ने बतौर एक्ट्रेस हॉलीवुड सिनेमा जगत में अपनी खास पहचान बनाई थी। अब जब उनकी मौत की खबर सामने आई है तो फैंस का दिल टूट गया है। उनके एक फैमिली मेंबर ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर उनके निधन की जानकारी देते हुए लिखा है- बड़े दुख के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि हमारी प्रिय केली अब इस दुनिया में नहीं रही हैं। वह हम सब को छोड़कर हमेशा के लिए वहां चली गई हैं, जहां अंत में हर किसी को जाना है।

