न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर 2’ में खुफिया एजेंट रिजवान शाह का किरदार निभाने वाले मुस्तफा अहमद असल जिंदगी में एक फिटनेस ट्रेनर हैं। बॉक्स ऑफिस पर सफल इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं, लेकिन मुस्तफा के शानदार अभिनय की भी काफी चर्चा हो रही है।

एक समय मुस्तफा दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक जिम में 10 हजार रुपये महीने की सैलरी पर ट्रेनर की नौकरी करते थे। इससे पहले 21 साल की उम्र में वे एक कॉल सेंटर में अच्छी सैलरी पर टीम लीडर के तौर पर काम करते थे। उनकी जिंदगी में अहम मोड़ तब आया जब जिम में उन्होंने एक महिला की मदद की जिसे एक ट्रेनर नजरअंदाज कर रहा था। उस महिला ने मुस्तफा को अपने जुनून को फॉलो करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद मुस्तफा ने कॉल सेंटर की अच्छी नौकरी छोड़ दी और जिम ट्रेनिंग को अपना पूर्ण करियर चुना।
करीब 15 साल के कड़े संघर्ष के बाद मुस्तफा को बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन का पर्सनल ट्रेनर बनने का अवसर मिला। आज वे एक सफल फिटनेस ट्रेनर होने के साथ-साथ सिनेमा में भी अपनी खास पहचान बना रहे हैं।
