न्यूज़ नेटवर्क। सत्य का सामना। अपने गानों को लेकर अक्सर चर्चाओं में रहने वाले सिंगर व रैपर बादशाह इस बार अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में हैं। जी हां, सही सुना आपने बादशाह ने गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। बादशाह ने पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी से शादी की है। यह बादशाह की दूसरी शादी है, जो तलाक के छह साल बाद हुई है।

एक-दूजे को पहनाया वरमाला, सादगी से हुई शादी
सोशल मीडिया पर बादशाह और ईशा रिखी की दूल्हा-दुल्हन के रूप में तस्वीरें वायरल हो रही हैं। हालांकि, अभी तक सिंगर की ओर से कंफर्म नहीं किया गया है। लेकिन पूनम रिखी नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें और वीडियो साझा किए गए हैं। जिसके बाद ये खबर अब कंफर्म ही मानी जा रही है।
इन तस्वीरों में बादशाह ओलिव ग्रीन कुर्ते और चूड़ीदार पजामे में नजर आए। जबकि ईशा लाल रंग के सूट में शादी के जोड़े में हैं। तस्वीरें देखकर पता चलता है कि दोनों ने बेहद सादगी से परिवार और खास दोस्तों की मौजूदगी में ही सात फेरे लिये हैं। बादशाह और ईशा रिखी ने एक-दूजे को वरमाला पहनाई।
