अहमदाबाद। स्पोर्ट्स डेस्क। सत्य का सामना। भारतीय टीम t20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को 96 रनो से एकतरफा रौन्द कर तीसरी बार विश्व कप का ख़िताब जीत लिया है….

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टॉस जीत के न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया, बल्लेबाज़ी करने उतरे संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा पहले दो ओवर तक ऐसा लगा की कीवीयो का गेंदबाज़ी करने का फैसला सही था, लेकिन उसके बाद दोनों भारतीय ओपनर ने कीवी गेंदबाज़ो के धागे खोल दिए। अभिषेक ने फाइनल में कसर पुरी की मात्र 18 गेंद में फिफ्टी जड़ दिया जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे। संजू सैमसन को पता नहीं किस बात का गुस्सा था लगातार तीसरे मैच में अर्द्धशतक जड़ दिया और 89 रन की पारी खेली जिसमें 8 छक्के और 5 चौके शामिल थे। रही सही कसर ईशान किशन और शिवम् दुबे ने पुरी कर दी, भारत ने कुल 20 ओवर में 255 का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया…
255 के विशाल लक्ष्य को पुरा करने उतरी कीवी शुरू से दबाव में दिखी, पिछले मैच के शतकवीर फिन एलेन 9 रन बनाके लॉन्ग ऑन में अक्षर पटेल की गेंद पे तिलक वर्मा को कैच दे बैठे, यही से न्यूज़ीलैंड की टीम पिछड़ गई और दहशत में आ गई फिर उसके बल्लेबाज़ जल्दी जल्दी आउट होते चले गए, टीम सिर्फ़ट ने सबसे ज्यादा 52 रन बनाये, कप्तान सेंटनर ने 43 रन बनाये लेकिन तब तक काफ़ी देर हो चुकी थी,कीवी टीम विशाल रनो के दबाव को झेल नहीं पायी और 19वें ओवर में 159 रन बनाकर आउट हो गई। भारत ने विश्व कप का फाइनल 96 रन के विशाल अंतर से जीत लिया। प्लेयर ऑफ़ द मैच 4 विकेट लेने वाले जसप्रीत बुमराह रहे वही प्लेयर ऑफ़ द टूनामेंट का ख़िताब संजू सैमसन को मिला…..
