घरेलू गैस सिलेंडर के नियमों में बदलाव, न्यूनतम समय सीमा 21 दिनों से बढ़ाकर 25 हुआ, कालाबाजारी रोकना मुख्य उद्देश्य..

खबरें आज की

 

डिजिटल डेस्क। सत्य का सामना। नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जमाखोरी को रोकने के लिए घरेलू गैस सिलेंडर के बुकिंग के नियमों में बदलाव किया है।

 

घरेलू गैस सिलेंडर की न्यूनतम समय सीमा पहले 21 दिन की होती थी अब उसे बढ़ाकर 25 दिन कर दिया गया है। यानि की अब आप 25 दिन बाद ही सिलेंडर की बुकिंग करवा सकेंगे। इस कदम का मुख्य उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी पे लगाम लगाना है..

 

 

सरकार ने गैस बुकिंग के नियम भले ही बदल दिए हो लेकिन पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल बढ़ोतरी करने का उसका कोई इरादा नहीं है. सरकार के पास ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है. विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक कच्चे तेल की कीमत 130 डॉलर प्रति बैरल के पार नहीं जाती, तब तक घरेलू कीमतों में वृद्धि की संभावना कम है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *