राजधानी रायपुर। डिजिटल नेटवर्क। राजधानी रायपुर में पुलिस ने चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को गिरफ्तार कर लिया हैँ। पुलिस की कार्यवाही वर्ष 2019 के मामले में अदालत से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की हैँ। गिरफ्तारी के बाद रोहित तोमर को अदालत में पेश किया गया जहाँ उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया….

यह मामला कोतवाली थाना (Kotwali Police Station Raipur) क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार, रोहित तोमर के खिलाफ धारा 327, 384 और 506 के तहत अपराध दर्ज था। मामला मारपीट, जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी से संबंधित है। पेशी में लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अदालत ने उसके खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।
