Bihar election result 2025: NDA के तूफान में बुझी लालटेन, कांग्रेस का सूपड़ा हुआ साफ, एमआईएम की बल्ले बल्ले, NDA बना रही सरकार..

खबरें आज की

बिहार /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना /बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के परिणाम आ गए है NDA की आंधी में विपक्षी दल के तमाम हथकंडे काम नहीं आये। पीएम मोदी जी का मैजिक और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन का जादू एक बार फिर से चल गया।

 

243 सीटों वाली बिहार विधानसभा चुनाव में NDA को 202 सीट और महागठबंधन को 35 सीट से ही संतोष करना पड़ा जबकि अन्य को 6 सीट मिली..

 

 

इस दौरान पीएम मोदी जी की एक सभा के दौरान की गई भविष्यवाणी सच साबित हो गई जिसमें उन्होंने कहाँ था की NDA बिहार में सरकार बना रही है..

 

 

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के रिजल्ट सामने आ गए हैं। इसके अनुसार NDA 202 सीटों के साथ सरकार बनाने जा रही है। वहीं महागठबंधन 35 सीटों पर सिमट गया है। वहीं AIMIM को 5 सीटें मिली हैं। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।

 

AIMIM ने 5 सीटों पर जीत दर्ज की। तेजस्वी यादव, सम्राट चौधरी, अनंत सिंह जैसे बड़े चेहरे चुनाव जीत गए। वहीं खेसारी लाल, मनीष कश्यप और रितेश पांडे जैसे विपक्षी चेहरे हार गए।

 

 पीएम मोदी ने कांग्रेस पर बोला हमला

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि छठ पूजा को ड्रामा कहा गया। कांग्रेस और RJD ने छठी मैया से माफी नहीं मांगी। उन्होंने कहा कि भारत के विकास में बिहार के लोगों की अहम भूमिका है।

 

पीएम मोदी ने कहा, “बिहार वो धरती है, जिसने भारत को लोकतंत्र की जननी होने का गौरव दिया है। आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है, ‘झूठ हारता है – जनविश्वास जीतता है’। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है, जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *