छत्तीसगढ़: तुगलकी फरमान के साये में वेतन कटौती एवं प्रताड़ना से परेशान मदिरा दुकान के दो कर्मचारियों ने किया आत्महत्या का प्रयास…

खबरें आज की छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ /न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / छत्तीसगढ़ के दुर्ग  एवं सक्ति जिले के मदिरा कर्मचारियों के आत्महत्या का मामला सामने आया है।

 

 

 

दुर्ग जिले के मदिरा दुकान में कार्यरत कर्मचारी चेतन साहू दिसंबर माह से लगातार वेतन कटौती से परेशान था साथ ही BIS कंपनी के लगातार प्रताड़ना से वह पीड़ित था, वेतन कटौती से परेशान होकर चेतन ने जहर का सेवन कर लिया, गंभीर अवस्था में परिजनों द्वारा उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

दूसरी घटना सक्ति जिले के जैजैपुर की है जहाँ मदिरा दुकान में कार्यरत कर्मचारी द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया। लेकिन समय रहते मौजूद कर्मचारियों द्वारा उसे बचा लिया गया, उक्त कर्मचारी की पहचान आकाश कर्ष के रूप में हुई है। आकाश जैजैपुर शराब दुकान में कार्यरत है। उक्त कर्मचारी ने घटना से पहले एक पत्र लिखा था जिला आबकारी विभाग के कुछेक अधिकारी एवं प्लेसमेंट एजेंसी पे गंभीर आरोप लगाए थे।

 

कर्मचारी द्वारा पत्र में मानसिक प्रताड़ना और पैसे की मांग का उल्लेख किया गया है, आकाश को जैजैपुर सक्ति ट्रांसफर करने की धमकी दी जा रही थी यह यह बताया जा रहा है कि वेतन बढ़ने के बाद कर्मचारियों से अवैध रूप से पैसे मांगने की शिकायत पहले भी सामने आती रही है….

 

क्या है पुरा मामला आइये जाने

 

बता दे की BIS कंपनी द्वारा नवंबर माह से मदिरा दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समेन एवं मल्टीवर्कर के वेतन में कटौती की जा रही है। सुपरवाइजर के वेतन में दस हजार, सेल्समेन के वेतन में सात एवं मल्टीवर्कर के वेतन में पांच हजार की कटौती की गई है। साथ कंपनी द्वारा कर्मचारियों को यह साफ निर्देश है की यह आदेश लगातार कई महीनों तक जारी रहेगा….

 

 

डैमरेज स्टॉक के पेनल्टी की वसूली

 

BIS कंपनी द्वारा कर्मचारियों को बताया गया है कि मदिरा दुकानों में पड़े डैमरेज स्टॉक की वजह से CSMCL द्वारा कंपनी पर 80 लाख रुपए का पेनल्टी लगाया गया है जिसे मदिरा दुकान के सुपरवाइजर, सेल्समेन एवं मल्टीवर्कर कर्मी के वेतन से वसूली की जाएगी..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *