28 जनवरी: आज का दैनिक राशिफल
मेष राशि :- आज का दिन अनुकूल रहेगा।आपका मन आज धर्म कर्म और भक्ति में लगेगा।आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा कर सकते हैं।कारोबार में आज आपको आर्थिक लाभ मिलेगा।आप आज व्यवसाय को विस्तार दे सकते हैं।सरकारी काम में आपको आज सफलता मिलेगी।संतान से संबंधित किसी चिंता का समाधान होगा।आर्थिक मामलों में आज दिन खर्चीला रहेगा।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल कहा जा सकता है।दिन का पहला भाग जहां पारिवारिक जीवन पर फोकस रहने वाला है वहीं दिन का दूसरा भाग आपका मनोविनोद में बीतेगा।आज मातृपक्ष से लाभ एवं सहयोग मिलने का योग बना हुआ है।पारिवारिक व्यवसाय से जुड़े लोगों का दिन कमाई के लिहाज से अच्छा रहेगा।आपको आज आर्थिक लाभ भी मिल सकता है।जीवनसाथी की ओर से आपको आज कुछ सरप्राइज मिल सकता है।
मिथुन राशि :- आपको आज भाग्य का साथ मिलेगा।कोई अटका काम आपका बनेगा।आपका अटका हुए धन भी प्राप्त होगा।पारिवारिक व्यवसाय में संतान और जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा।आज आपको व्यापार में साझेदारों से भी पूरा सहयोग मिलेगा।विद्यार्थी यदि किसी प्रतियोगिता की तैयारी में लगे हैं तो उसमें सफलता प्राप्त कर पाएंगे।आपको आज किसी धार्मिक या सामाजिक काम में भाग लेने का मौका मिलेगा।आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा।
कर्क राशि :- आज का दिन आर्थिक मामलों में लाभदायक रहेगा।आपको आज अपनी आर्थिक योजनाओं का लाभ मिलेगा।आज शाम आप अपने परिजनों के साथ किसी शुभ कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं।किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।जान पहचान का दायरा बढ़ेगा।आपको भविष्य में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा।राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में आपको अच्छी सफलता मिलती नजर आ रही है।जो लोग विदेश से व्यापार करते हैं,उनके लिए आज का दिन उत्साहवर्धक और अनुकूल रहेगा।
सिंह राशि :- आज का दिन शुभ लाभदायक रहेगा।आपकी किसी चिंता और परेशानी का समाधान निकलेगा।आप आज राहत की सांस लेंगे।आप आज किसी लुभावने डील के मिलने की वजह से बिना सोचा खर्च कर सकते हैं।आज भाई बहनों के संबंधों में स्नेह बढ़ेगा।आज अपने पड़ोसी और अन्य लोगों की भावनाओं को पहचानना होगा।किसी का अटपटा व्यवहार मानसिक कष्ट दे सकता है।आज शाम का समय आपका उत्साहवर्धक रहेगा।किसी मनोरंजक कार्यक्रम का आप आनंद ले पाएंगे।
कन्या राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा।सेहत में नरमी महसूस कर सकते है।विरोधियों से भी आपको आज सतर्क रहने की जरूरत है।आपको आज कोई भी फैसला जल्दबाजी मे लेने बचना होगा नहीं तो मानसिक रूप से आप परेशान हो सकते है।वैसे आज विपरीतलिंगी सगे संबंधी और दोस्तों से आपको सहयोग मिलने का योग बना हुआ है।छात्रों का मन आज विचलित हो सकता है।पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।यात्रा और वाहन पर आज खर्च का योग बना हुआ है।
तुला राशि :- आपको आज का दिन संयम और शांति से बिताना चाहिए।दूसरों के मामलों में बिना पूछे हस्तक्षेप करने से आपको आज बचना चाहिए।घर में पुराने अटके हुए कार्यों को भी पूरा करने का भी आज आपको मौका मिलेगा।आज आपको कुछ वरिष्ठ व्यक्तियों से भी मेलजोल करने का भी अवसर प्राप्त होगा।अगर आप कोई प्रॉपर्टी खरीदना चाहते हैं तो उसके सभी पहलुओं को ध्यान से देख लें।आज सामाजिक क्षेत्र मे आपका प्रभाव बढ़ेगा।आपकी पहचान का दायरा भी बढेगा।आज आप वाणी पर नियंत्रण रखें।
वृश्चिक राशि :- आज का दिन ठीक रहेगा आपको आज कोई भी बड़ा आर्थिक फैसला लेने से पहले अनुभवी लोगों से सलाह जरूर लें।आप किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा करने से बचें।दोपहर के बाद का समय आपके लिए अच्छा रहेगा।आपको किसी सगे संबंधी से मिलने का मौका मिलेगा।किसी महिला मित्र या संबंधी से आपको सहयोग मिलेगा।आप किसी अपरिचित व्यक्ति से भी सहयोग मिलेगा।आप परिवार के साथ रुचिकर भोजन का आनंद लेंगे।
धनु राशि :- आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।आपको आज परिवार के साथ सुखद समय बिताने का मौका मिलेगा।धार्मिक कार्यों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा।दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।व्यापार में आज आपकी कमाई बढेगी।किसी की मदद के लिए आपको आज धन और समय दोनो ही खर्च करना होगा,इससे मानसिक परेशानी होगी लेकिन आत्मिक संतोष मिलेगा।
मकर राशि :- आज का दिन मिलाजुला रहेगा।आर्थिक मामलों में आपको भावुकता की बजाय व्यवहारिकता से काम लेने के जरूरत है।आज कोई आपसे धन उधार मांगे तो सोच समझकर दें,आपका पैसा फंस सकता है।संतान की ओर से आज कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा।आज आप अपने परिवार के साथ किसी मांगलिक कार्य में शामिल हो सकते हैं।कोई पुराना मित्र या कोई मेहमान अचानक आपके सामने आ सकता है।
कुंभ राशि :- आज का दिन सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा।आपको आज आर्थिक मामलों में अपनी योजनाओं का लाभ मिलेगा।अगर आप प्रॉपर्टी में निवेश करना चाह रहे हैं तो आपको आज सफलता मिलेगी।आपके लिए शिक्षा के क्षेत्र में आज आपका प्रदर्शन बेहतर होगा।धर्म कर्म के काम में आज आप धन खर्च कर सकते हैं।ससुराल पक्ष के संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा।आज भगवान श्रीकृष्ण की पूजा करें।
मीन राशि :- आपको आज पारिवारिक जीवन में संयम और तालमेल से रहना होगा।आपको आज किसी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती।आपकी सेहत आज नरम रहने की आशंका है।बड़े भाई बहनों से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा।बच्चों से संबंधित किसी बात को लेकर आपको आज चिंता हो सकती है।आपको आज दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप करने बचना होगा,नहीं तो मान सम्मान की हानि होने का भय रहेगा।दिन आपका आज खर्चीला भी रहेगा।
