मुंबई / न्यूज़ नेटवर्क /सत्य का सामना / कोलकाता नाईट राइडर्स ने (KKR ) ने शनिवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI ) के निर्देश में बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ूर रहमान को आईपीएल 2026 के सीजन के लिए रिलीज़ कर दिया है। BCCI ने यह फैसला भारत और बांग्लादेश के बीच द्विपक्षीय संबंधो में बढ़ते तनाव के बीच यह कदम उठाया….

बता दे की छात्र नेता उस्मान हादी के हत्या के बाद से बांग्लादेश में तनाव बढ़ गया था। कट्टरपंथियों द्वारा चुन चुन कर हिन्दुओं और ईसाईयों पे हमला किया जा रहा था। युवक को पीट पीट कर जिन्दा जला दिया गया था। पुरे विश्व में इस घटना की निंदा हो रही थी। इस घटना के मद्देनज़र bcci ने यह कदम उठाया….
मुस्तफिज़ूर ने क्या कहाँ
आईपीएल 2026 सीजन के लिए 30 वर्षीय तेज गेंदबाज मुस्तफिज़ूर को KKR ने रिलीज़ कर दिया है फ्रेंचाइजी ने गेंदबाज को 9.20 करोड़ की भारी भरकम राशि में खरीदा था। वही इस पर मुस्तफिज़ूर ने कहाँ ” मै बहुत निराश हु की मुझे KKR ने रिलीज़ कर दिया है एक खिलाड़ी के तौर पर मै कुछ नहीं कर सकता हु ”

BCCI ने क्यों लिया ये फैसला
इस पूरे विवाद की मुख्य वजह पड़ोसी देश बांग्लादेश में हाल के दिनों में हुई हिंसा और वहां रहने वाले अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर भारत में उपजी भारी नाराजगी है। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और देश की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ने केकेआर को मुस्तफिजुर को टीम से हटाने का आदेश दिया। भारत में कई राजनीतिक और धार्मिक संगठनों ने मुस्तफिजुर के आईपीएल में खेलने पर कड़ा ऐतराज जताया था। कुछ नेताओं ने तो सार्वजनिक रूप से टीम के मालिक शाहरुख खान की आलोचना की और उनसे जनभावनाओं का सम्मान करने की मांग की।
