आज का पंचांग और राशिफल : 12 जनवरी सोमवार
दिनांक = 12 – जनवरी- 2026
दिन = सोमवार
संवत् = 2082
मास = माघ मास
पक्ष = कृष्ण पक्ष
तिथि= नवमी तिथि आज दोपहर 12 : 43 तक रहेगी
आज का राहूकाल:- सुबह 07 : 30 से 09 : 00 तक रहेगा इस समय कोई भी शुभ कार्य ना करें
मेष राशि :- आज का दिन बहुत ही शुभ साबित होने वाला है।विशेषकर उन लोगों के लिए जो अपने घर का निर्माण कार्य आदि शुरू करना चाहते हैं।कार्यस्थल पर सुरक्षा से संबंधित कदम उठाना आवश्यक होगा।आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है।लाभ के अवसर मिलेंगे।
वृषभ राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा।आज आपको अपने प्रोजेक्ट्स को बढ़ा चढ़ाकर प्रस्तुत करने से बचना चाहिए।व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।आज आपके लिए यात्रा के योग भी बन रहे हैं।ऐसा करना आपके लिए आने वाले दिनों में लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि :- आज का दिन सामान्य रहेगा।नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से बातचीत को स्पष्ट रखें और दूसरे के बहकावे में न आएं।आज आपके खर्चे काफी ज्यादा रहेंगे।जिसके चलते संचित धन का उपयोग करना पड़ सकता है।सेहत से संबंधित समस्याएं भी धन खर्च करा सकती है।इसलिए थोड़ा संभलकर रहें।
कर्क राशि :- आज का दिन व्यापार के मामले में बहुत ही अच्छा रहने वाला है।आज आप व्यापारिक डील फाइनल कर सकते हैं।पार्टनरशिप के कामों में साथी का अधिक धन खर्च हो सकता है।कार्यस्थल पर आज काफी उत्साहपूर्ण माहौल रहेगा।कमाई अच्छी होगी।आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।
सिंह राशि :- आज कानूनी उलझनों से बचें।कोशिश करें की आप नियमों के अनुसार ही काम करें।आज आपके स्थान परिवर्तन की संभावना है।किसी लंबी यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं।आपको सलाह है कि खर्चों के मामले में थोड़ा सतर्क रहें।
कन्या राशि :- आपके मन में आज किसी न किसी काम को लेकर दुविधा रह सकती है।सही दिशा पाने के लिए अपने अंतर्मन की आवाज को सुनना लाभकारी साबित होगा।अचानक धन प्राप्ति की संभावनाएं भी हैं।आज आपको रिश्तेदारों से भी लाभ मिलने की संभावनाएं हैं।
तुला राशि :- आज कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच संतुलन बनाने में सफल रहेंगे।आज आपका ऑफिस पॉलिटिक्स के कारण विवाद हो सकता है,हालांकि,आप बीच-बचाव करके स्थिति को संभाल लेंगे।आर्थिक दृष्टि से समय अनुकूल है।कमाई में वृद्धि होगी।
वृश्चिक राशि :- आज अपने कामकाज से जुड़े नियमों का पालन करना की जरुरत है।वरना आपको सजा मिल सकती है।आपको सलाह है कि वरिष्ठों की सलाह को नजरअंदाज न करें।मानसिक शांति के लिए एकांत में समय बिताएं।नए विचार निवेश की योजनाओं में मददगार होंगे।
धनु राशि :- आज रुकी हुई प्रॉपर्टी से जुड़े सौदों पर काम शुरु करेंगे।आप अपने कार्यों को तेजी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।वित्तीय मामलों में दिन समय बहुत ही अनुकूल रहने वाला है।धन संबंधी कठिनाइयों से बाहर निकलने में सफल रहेंगे।
मकर राशि :- आज का दिन व्यापारिक दृष्टि से विशेष लाभकारी साबित होगा।खासकर खाद्य पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए।आज आपको अपने घर परिवार का पूरी सहयोग मिलेगा।आज आपके घर परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।साथ ही लंबे समय से निवेश से संबंधित योजनाएं सफल होंगी।
कुंभ राशि :आज आपका मन अध्ययन आदि के कार्यों में लगेगा।आज नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें।आज कोशिश करें की आप दूसरों की गलतियों को माफ कर दें।ऐसा करने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
मीन राशि :- आज का दिन नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है।मन में अनावश्यक भय बना ही रहेगा।मानसिक शांति के लिए ध्यान और मेडिटेशन करना लाभकारी रहेगा।आज आपके खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है।
👇
Astrologer & Vastu Consultant : Rajesh Purohit (94176-21000)_
