राजधानी रायपुर /न्यूज़ नेटवर्क / सत्य का सामना / आईपीएल 2026 के शुरू होने से पहले छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। आरसीबी इस दफ़े छत्तीसगढ़ के क्रिकेट प्रेमियों ढेरो खुशियाँ देने जा रही है,आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम का मैच बेंगलुरु में होना संभव नहीं है, आइये जाने विस्तार से क्या है पुरा मामला…

गौरतलब है की आईपीएल 2025 में आरसीबी के चैंपियन बनने के बाद अगले दिन एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में फैंस का अभिवादन करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया गया था जहाँ फैंस जश्न मनाने लाखो की भीड़ में स्टेडियम पहुंच गयी थी जबकि चिन्नास्वामी स्टेडियम की दर्शक क्षमता करीब 40,000 हजार है और लाखो की भीड़ आने से भगदड़ मच गई जिससे 11 लोगो की मौत हो गई थी जिससे काफ़ी बवाल हुआ था..

रायपुर और इंदौर का नाम आगे
आरसीबी (RCB) इस दफ़े रायपुर या इंदौर को अपना होम ग्राउंड बना सकती है। प्रबल दावेदार में रायपुर सबसे आगे चल रहा है इसका एक कारण यह भी है की रायपुर इससे पहले दो एकदिवसीय और एक टी 20 अंतरराष्ट्रीय मैच सफलता पूर्वक आयोजन करवा चुका है और इससे पहले आईपीएल, चैंपियंस लीग, वर्ल्ड सेफ्टी टूनामेंट, और लीजेंड वर्ल्ड कप करवा कर अपनी बेहतरीन हॉस्पिटलटी का नमूना पेश किया है इस स्थिति में रायपुर का दावेदारी मजबूत नजर आता है बता दे की शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम की दर्शक क्षमता 50,000 हजार है। दूसरा इंदौर को भी आरसीबी विकल्प के तौर पर देख रही है छोटे मैदान होने की वजह से टीम इंदौर को अपना होम ग्राउंड बना सकती है। यह भी संभव है की 7 मैच रायपुर में और 7 मैच इंदौर में हो…

