राजधानी रायपुर : बृजमोहन को मनाने में जुटी सरकार, डिप्टी सीएम मिलने पहुँचे, शिक्षा मंत्री ने कहाँ बृजमोहन भईया बड़े भाई मिलकर दूर करेंगे नाराजगी…

खबरें आज की राजधानी रायपुर

राजधानी रायपुर / डिजिटल नेटवर्क / सत्य का सामना / स्काउट्स एवं गाइड्स अध्यक्ष पद से हटाए जाने पे नाराज रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल को मनाने की सरकार द्वारा जद्दोजहद शुरू हो गई है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उनसे मुलाक़ात की और साथ में दामाखेड़ा गए और वहाँ संत समागम के आयोजन की तैयारियों को लेकर बैठक ली…

 

फोटो : दामाखेड़ा में आयोजित संत समागम की बैठक में शामिल हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा, मंत्री टंकराम वर्मा और सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 

दूसरी तरफ स्कूली शिक्षा मंत्री श्री गजेंद्र यादव ने कहाँ है की सांसद बृजमोहन अग्रवाल उनके बड़े भाई है, उनसे मिलकर वो नाराजगी को दूर करेंगे..

 

विवाद कहाँ से हुआ शुरू?

 

दरअसल विवाद की शुरुआत उस आदेश से मानी जा रही है, जो 13 दिसंबर 2025 की तारीख में स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के खेमे से मीडिया को भेजा गया, जिसमें उन्हें स्काउट्स एंड गाइड का पदेन अध्यक्ष मनोनीत बताया गया। इसके बाद आयोजन के अधिकार, जिम्मेदारी और फैसलों को लेकर अंदरूनी खींचतान खुलकर सामने आ गई। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि 9 से 13 जनवरी 2026 तक दुधली, जिला बालोद में राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी अपने तय कार्यक्रम के अनुसार ही होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *