दशकों का सुखा हुआ समाप्त, भारत की बेटियों ने किया कमाल, रचा इतिहास फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनो से हराकर जीता महिला वर्ल्ड कप का ख़िताब..

खबरें आज की खेल जगत

IND vs SA final : भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे महिला विश्व कप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीत कर भारत को पहले बल्लेबाज़ी के लिए आमंत्रित किया।

शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने भारत को शानदार शुरुवात दी। जब भारत का पहला विकेट गिरा तब भारत का स्कोर 104 रन था स्मृति ने शानदार 45 रन बनाये। सेमीफाइनल की शतकवीर जेमिमा ने 24 रन बनाये। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 29 गेंद पे 20 रन का योगदान दिया। दीप्ती शर्मा की फिफ्टी और ऋचा घोष की आक्रामक पारी की बदौलत भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 298 रन बनाये…

 

 

298 के टारगेट का पीछा करते हुए पुरी साउथ अफ्रीका टीम 46 ओवर में 246 रन बनाकर आउट हो गई। साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा रन कप्तान वुलवार्ट  ने बनाया उन्होंने सबसे ज्यादा 101 रन की शानदार शतकीय पारी खेली   भारत ने यह मैच 52 रन से जीतकर महिला वर्ल्ड कप 2025 का ख़िताब जीत लिया इस तरह विश्व को एक नया चैंपियन मिल गया। प्लयेर ऑफ़ द मैच का ख़िताब शेफाली वर्मा को मिला, शेफाली ने 87 रन बनाये और शानदार गेंदबाज़ी करते हुए दो विकेट लिए..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *