T20worldcup : 12 साल के सूखे को नेपाल ने किया ख़त्म, बारिश ने बिगाड़ा कंगारुओ का खेल, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से हुआ बाहर…

खबरें आज की खेल जगत

मुंबई। स्पोर्ट्स डेस्क।  नेपाल ने मंगलवार को ग्रुप सी महज औपचारिकता वाले मुकाबले में स्कॉटलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप में 12 साल के जीत के सूखे को खत्म किया। नेपाल ने 2014 में अपने पदार्पण विश्व कप में अफगानिस्तान और नीदरलैंड को हराया था, लेकिन उसके बाद से जीत का स्वाद नहीं चखा था। ‘राइनोज’ ने वानखेड़े स्टेडियम में 19,000 से अधिक दर्शकों के सामने प्रभावशाली जीत के साथ अभियान का समापन किया। स्कॉटलैंड को सात विकेट पर 170 रन पर रोकने के बाद नेपाल ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 171 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम किया।

 

 

‘प्लेयर ऑफ द मैच’ एरी ने 23 गेंद की नाबाद पारी में तीन छक्के और चार चौके जड़े। गुलशन झा (नाबाद 24) ने उनका शानदार तरीके से साथ दिया। दोनों ने चौथे विकेट के लिए 73 रन की अटूट साझेदारी कर टीम की जीत सुनिश्चित की। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों ने वानखेड़े स्टेडियम का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया। माइकल जोन्स की 71 रन की तेजतर्रार पारी की बदौलत स्कॉटलैंड ने सात विकेट पर 170 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया..

 

ऑस्ट्रेलिया हुआ वर्ल्ड कप से बाहर

टी20 विश्‍व कप 2026 में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। ऑस्‍ट्रेलिया सुपर-8 की दौड़ से बाहर हो गई है, वहीं जिम्‍बाब्‍वे ने अगले दौर में जगह बना ली है। मंगलवार को आयरलैंड और जिम्‍बाब्‍वे का मैच बारिश में धुल गया।

 

ऐसे में दोनों ही टीमों को 1-1 अंक दिया है। जिम्‍बाब्‍वे पहले ही अपने 2 मैच जीत चुकी थी, ऐसे में टीम के 5 अंक हो गए। दूसरी ओर ऑस्‍ट्रेलिया को अपने पिछले 3 मैच में 1 ही जीत मिली थी। ग्रुप बी से श्रीलंका और जिम्‍बाब्‍वे सुपर-8 में पहुंची है। वहीं ऑस्‍ट्रेलिया के अलावा ओमान और आयरलैंड भी ग्रुप स्‍टेज के बाद घर जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *