भारत के सबसे भरोसेमंद साथी रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुँचे, पीएम मोदी ने गर्मजोशी से किया स्वागत, शिखर सम्मलेन में होंगे शामिल,रक्षा समझौता जैसे गंभीर विषयो में होगी बातचीत…

खबरें आज की

नई दिल्ली/डिजिटल डेस्क/ सत्य का सामना/ दुनियां के सबसे ताकतवर देश में से एक सबसे प्रभावशाली व्यक्तित्व के धनी मे भारत के सबसे भरोसमंद साथ रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुँचे जहाँ सभी प्रोटोकॉल को छोड़कर पीएम नरेंद्र मोदी जी ने उनका स्वागत किया आइये विस्तार से जाने…

 

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत पहुंचे चुके हैं। पालम एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोस्त पुतिन का बेहद गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

 

पीएम ने रूसी राष्ट्रपति को पहले गले लगाया और फिर हाथ मिलाया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गजब की कैमिस्ट्री देखने को मिली। भारत पहुंचने से पहले पुतिन ने कहा था कि मैं दोस्त नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हूं।

 

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रही यह यात्रा चार साल बाद पुतिन की पहली भारत यात्रा है। इस दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग, व्यापार को बाहरी दबावों से बचाने और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टरों में साझेदारी पर खास ध्यान दिया जाएगा।

 

पुतिन आज 6.45 पर पहुंचे दिल्ली

रूसी राष्ट्रपति का विमान शाम 6.45 बजे दिल्ली स्थित पालम एयरपोर्ट पर उतरा। शुक्रवार 5 दिसंबर की सुबह पुतिन को औपचारिक स्वागत दिया जाएगा। इसके बाद 23वां भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन होगा, जहां दोनों नेता प्रमुख मुद्दों पर चर्चा करेंगे। समिट के बाद पुतिन RT के नए इंडिया चैनल का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु उनके सम्मान में राजकीय भोज आयोजित करेंगी।

 

 

साझेदारी के 25 साल पूरे

पुतिन की यह यात्रा भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर हो रही है। यह साझेदारी अक्टूबर 2000 में शुरू हुई थी। दिसंबर 2010 में इसे बढ़ाते हुए ‘स्पेशल एंड प्रिविलेज्ड स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *