दंतेवाड़ा ब्रेकिंग : ऑनलाइन पेमेंट घोटाले से मचा हड़कंप, विभाग की क्यूआर कोड हटा कर अपने खाते की क्यूआर लगाया, एक करोड़ की अधिक राशि हुई पार, आबकारी विभाग में सनसनी मामला बचेली अंग्रेजी शराब दुकान का…

दंतेवाड़ा ब्रेकिंग् न्यूज़

दंतेवाड़ा /डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / बचेली स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में ₹1 करोड़ रूपये के ऑनलाइन घोटाले का मामला सामने आ रहा है। इस घोटाले से पुरे आबकारी विभाग में सनसनी फ़ैल गयी है। प्रशासन की सख़्ती के बावजूद भी ऐसे घोटाले सोचने पे मजबूर कर देते है।

 

फोटो :सांकेतिक तस्वीर

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मदिरा दुकान में कार्य करने वाले कर्मचारियों ने सरकारी QR कोड को हटाकर उसकी जगह अपनी निजी खातों की QR कोड चिपका दी थी। उसके बाद लगातार ग्राहक आते रहते और QR में लगातार पेमेंट करते है। विभाग को इसकी भनक नहीं लगी…

 

Image source : social media

चौकाने वाली बात यह है 14 दिनों तक यह घोटाला लगातार चलता रहा है और किसी अधिकारी को इसकी भनक तक नहीं लगी। विभाग को जब जानकारी मिली तक तक आबकारी विभाग को ₹1 करोड़ राशि का चुना लग गया था। हालांकि अधिकारियो का कहना है यह राशि एक करोड़ से अधिक का है….

 

 

 

जाँच के आधार पर यह पता चला है की कर्मचारियों के साठगाठ से इतनी बड़ी राशि के घोटाले को अंजाम दिया गया है। जाँच आगे होने पर कुछ अधिकारियो के नाम भी सामने आ सकते है। विभाग संदेही कर्मचारियों पर FIR की तैयारी जुट गई है…

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *