बीजापुर ब्रेकिंग : नक्सलियों ने की बीजेपी कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की गला घोंटकर हत्या, मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली हत्या की जिम्मेदारी..

खबरें आज की ब्रेकिंग् न्यूज़

बीजापुर / छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले नक्सलियों द्बारा बीजेपी कार्यकर्ता सत्यम पुनेम की हत्या कर दी गई हैँ। यह दर्दनाक घटना जिले के इलमिड़ी थाना क्षेत्र के मुजालकांकेर गांव में हुआ जहाँ नक्सलियों ने सोमवार बीती रात को बीजेपी कार्यकर्ता की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौक़े पे पहुंचकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी हैँ…

 

 

फोटो : मृतक बीजेपी कार्यकर्ता सत्यम पुनेम

 

नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली जिम्मेदारी

सत्यम पुनेम क्षेत्र में भाजपा के मंडल कार्यकर्ता थे, वे लगातार पार्टी के लिए काम कर रहे थे। शव के पास से पर्चा भी बरामद किया गया है। सत्यम की हत्या की जिम्मेदारी कथित तौर पर नक्सलियों की मद्देड़ एरिया कमेटी ने ली है। पर्चे में सत्यम के मुखबिर होने का आरोप लगाया गया है, वहीं उसे बार-बार समझाइश देने का भी उल्लेख किया गया है। इसमें लिखा गया है कि नक्सलियों से जुड़ी जानकारी सत्यम पुलिस को देता था।

 

फोटो : बरामद हुआ पर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *