कांगो /सत्य का सामना /कांगो के दक्षिण पूर्वी हिस्से में एक बड़ी खनन घटना ने पुरे क्षेत्र को दहला के रख दिया है। मुलोंडो इलाके के कलांडो खान में बना पुले के डहने से 32 लोगो की मौत की खबर आ रही है खबर मिलने तक यह आकड़ा दुर्भाग्यवश और भी बढ़ सकता है..

लुआलाबा प्रांत के आंतरिक मंत्री रॉय काउंबा मायोंडे ने बताया कि भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे को देखते हुए खदान में प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाई गई थी। इसके बावजूद अवैध खनिकों ने जबरन खदान में घुसने की कोशिश की। उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद सैनिकों की हवाई फायरिंग से खनिकों में भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग पुल पर चढ़ गए, जिसके वजन को पुल सहन नहीं कर सका और टूटकर गिर गया।
सरकारी रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
सरकारी एजेंसी SAEMAPE की रिपोर्ट में बताया गया कि सैनिकों की गोलीबारी से बचने के लिए बड़ी भीड़ पुल की ओर भागी और अचानक हुए दबाव ने पुल को गिरा दिया। रिपोर्ट में मृतकों का आंकड़ा कम से कम 40 बताया गया है। स्थानीय प्रशासन ने कहा कि पुल गिरने के बाद कई लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े, जिससे मौतें और बढ़ गईं। बचाव दल ने देर रात तक राहत कार्य जारी रखा।
खनन अधिकारों को लेकर पुराना विवाद
कालांडो खान लंबे समय से विवादों में घिरी रही है। यह विवाद अवैध खनिकों, एक स्थानीय कोऑपरेटिव और लाइसेंसधारी ऑपरेटरों के बीच चल रहा है। सरकार ने कई बार अवैध खनन पर रोक लगाने की कोशिश की लेकिन आर्थिक तंगी और बेरोजगारी की वजह से स्थानीय लोग बार-बार खदान में दाखिल हो जाते हैं। इस बार भी यही अवैध गतिविधि बड़े हादसे का कारण बनी।
