जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से दिया इस्तीफा, स्वास्थ संबंधी कारणों का दिया हवाला…..

खबरें आज की

नई दिल्ली / उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है, उन्होंने अपना इस्तीफा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को सौपा है, उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा का कारण उन्होंने अपने स्वास्थ संबंधी मामले को बताया है…..

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौपे गए इस्तीफे मे उन्होंने स्वास्थ् संबंधी मामले मे हवाला देते हुए कहा की डॉक्टरों ने उन्हें आराम की सलाह दी है बता दे की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ह्रदय रोग से जूझ रहे और कुछ दिन ही पहले अस्पताल मे भर्ती हुए थे..

 

आर्थिक प्रगति और विकास को देखा

धनखड़ ने राष्ट्रपति को भेजे पत्र में ये भी कहा कि उपराष्ट्रपति रहने के दौरान उन्होंने भारत की उल्लेखनीय आर्थिक प्रगति और अभूतपूर्व विकास को देखना और उसमें भाग लेना सौभाग्य और संतोष की बात है। साथ ही धनखड़ ने कहा कि राष्ट्र के इतिहास के इस परिवर्तनकारी युग में सेवा करना एक सच्चा सम्मान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *