
राजधानी रायपुर /सत्य का सामना ब्यूरो / शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे CCPL25 छत्तीसगढ़ प्रीमियर लीग में राजनांदगाव और बस्तर बायसन के बीच मुकाबले हुए जहाँ एक ओर दोनों टीमों ने अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया वही छत्तीसगढ़ अल्पसंख्यक आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए उन्होंने विजेता खिलाड़ियों का सम्मान कर उनका हौसला अफजाई किया, इस अवसर पर राज्य के जाने माने बिजनेसमैन एवं क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री बलदेव सिंह भाटिया भी मुख्य रूप से मौजूद रहे….

आज दो बड़े मुकाबले खेले जायेंगे जिसमे पहला सेमीफाइनल बिलासपुर बुल्स और रायपुर राइनोज के बीच3:30को खेला जायेगा दूसरा सेमीफाइनल राजनांदगाव पैंथर्स और बस्तर बायसन के बीच शाम 7:30 को खेला जायेगा

