रायपुर राजधानी डिजिटल डेस्क /सत्य का सामना / भारत में पंचायती राज का विशेष महत्व है पंचायती राज ग्रामीण स्तर से लोकतंत्र को बढ़ावा मिलता है जिससे गांव के विकास, शिक्षा, स्वास्थ एवं महिला सशक्तिकरण में मजबूती मिलती है…

लेकिन यहाँ मामला अलग है तिल्दा विकासखंड ग्राम पंचायत के प्रतिनिधियों ने सरकारी एजेन्सी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES ) पे पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों के हनन का आरोप लगाते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा…

गौरतलब है की रायपुर जिले के धान संग्रहण केन्द्रो में स्वसहायता समूहों की आजीविका हेतु मनरेगा के तहत शेड सह शौचालय का निर्माण किया जाना है। जिसकी कार्य एजेंसी का अधिकार ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) को दिया गया है। पंचायत जनप्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौपते हुए यह कहाँ की यह अधिकारों के हनन का मामला है यह अधिकार उक्त एजेन्सी को दिया गया तो फिर हमारे अधिकार क्षेत्र में कार्य करने हेतु कुछ शेष नहीं बचेगा। मामले के गंभीरता को देखते हुए उक्त अधिकारी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष ने निराकरण करने का आवश्यक निर्देश दिए….
